By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 27 Jun 2018 02:58 PM (IST)
मुंबई: 'संजू' के बाद अभिनेत्री मनीषा कोइराला को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है. ये अभिनेत्री अब संजय दत्तके साथ फिल्म 'प्रस्थानम' की रीमेक में नज़र आएंगी. उन्होंने कहा है कि संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर वह उत्साहित हैं. मनीषा हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आईं थीं.
मनीषा ने मुंबई में मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बात की.
ये दोनों सितारे इससे पहले 'यलगार', 'कारतूस', 'बाघी' सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. लगभग 10 वर्षो बाद दोनों तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के रीमेक पर काम कर रहे हैं.
अपनी नई फिल्म पर बात करते हुए मनीषा ने बताया, "मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिला. यह उनकी होम प्रोडक्शन और दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक है."
उन्होंने कहा, "तेलुगू फिल्म के निर्देशक हिंदी संस्करण को भी निर्देशित कर रहे हैं. यह राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन से भरपूर पारिवारिक फिल्म है. मैं बहुत उत्साहित हूं और इस फिल्म में काम के लिए बेताब हूं."
'प्रस्थानम' मूल रूप से देव कट्टा द्वारा लिखी और निर्देशित की गई, और वही हिंदी संस्करण का निर्देशन भी करेंगे.
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
'सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए', सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में एक्टर प्रकाश राज, बोले- हमें क्यों रोक रहे
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका